Miraheze विकासक विकि

From Miraheze Developers Wiki
This page is a translated version of the page Miraheze Developers Wiki and the translation is 97% complete.
Outdated translations are marked like this.


Miraheze विकासक विकि पर आपका स्वागत है!
यह एक सामुदायिक रिपॉज़िटरी है जहाँ सदस्य अपने Miraheze विकियों के लिए साँचें, जावास्क्रिप्ट, CSS और लुआ मॉड्यूल्स प्राप्त कर सकते हैं।

अगर ऐसा कोई साँचा है जिसकी आपको ज़रूरत है और जो इस विकि पर नहीं है, उन्हें सूचीबद्ध करते हुए Phabricator पर एक टास्क बनाएँ।

साँचों की दुनिया की कितनी गहराई तक आप जा पाएँगे?

साँचों के बारे में

तो साँचें आखिर हैं क्या?

एक साँचा एक पृष्ठ है जिसे दूसरे पृष्ठों पर 'ट्रांसक्लूड' किया जाता है। यह ऐसे टेक्स्ट के लिए काम का है जिसे कोई जगहों पर जोड़ा जाता है, और हर जगह पर इसे बदलने के लिए सिर्फ साँचे को संपादित करना काफी है।

सभी साँचें "साँचा नामस्थान" में हैं।

उदाहरणस्वरूप,

इसका मुख्य लेख है [[{{{1}}}]]।

के साथ "Template:Main" नामक एक पृष्ठ बनाएँ और {{Main|बेतर्तीब पृष्ठ}} की मदद से साँचे को जोड़ें, जिसका अंजाम होगा:

इसका मुख्य लेख है बेतर्तीब पृष्ठ

इस विकि के बारे में

यह विकि Miraheze के साँचों, जावास्क्रिप्ट, CSS या लुआ मॉड्यूल्स के लिए एक केंद्रीय रिपॉज़िटरी है।

साँचों को समझने, स्थापित करने और अनुरक्षित करने में सिरदर्द तो आ ही जाता है। Miraheze विकि प्रबंधकों को सिर्फ अद्यतन-डीबग के खेल में लड़ते रहने के बजाय सामग्री जोड़ने में उनकी मदद करके पहले से ही उनकी ख़ातिरदारी रहा है।

पूरी सुविधा के लिए मीडियाविकि के साथ ही साँचों को आना होगा, मगर ऐसा होना नामुमकिन के समान है। Miraheze के प्रबंधक या तो अपने साँचें खुद लिखते हैं या फिर उन्हें कहीं और से आयात करते हैं, जैसे Wikipedia.org। यह सहयोग की जगह बस समय और प्रयास की बर्बादी है।

किसी मेटा चर्चा (विकि के बारे में) या किसी भी संबंधित विषय के लिए सामुदायिक प्रवेशद्वार का उपयोग करें

इस विकि का उपयोग कैसे करें

इस विकि से साँचों का उपयोग करने का मतलब यह नहीं कि आप अपने विकि पर विशेष साँचें नहीं रख सकते। इस विकि से साँचों का उपयोग करने का एक लाभ यह है कि कई लोगों ने पहले से ही साधारण उपयोग के लिए अनुकूलित साँचों पर मेहनत की हुई है।

आइकॉन

Miraheze विकियों पर Instant Commons सक्षम है, वरना आइकॉन्स के चित्रों को लोकल रूप से अपलोड करना पड़ता। इनका एक अच्छा स्रोत है विकिमीडिया कॉमन्स का Category:Icons by subject

साँचों का परीक्षण

साँचे का पूर्वावलोकन देखने के लिए विधि का पालन करें:

  1. परीक्षणित साँचे की किसी सामान्य उपसर्ग पर प्रतिलिपि बनाएँ। जैसे आप Template:Foo की प्रतिलिपि User:Example/sandbox/Template:Foo पर बना सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, आप User:Example/sandbox/Template:Foo को Template:Foo/sandbox पर अनुप्रेषित भी कर सकते हैं।
  2. Special:TemplateSandbox पर जाएँ। रेंडर करने के लिए पृष्ठ या अवतरण दर्ज करें, और इसके साथ पहले चरण में चुना गया उपसर्ग भी। लंबरूप डंडों की मदद से अलग करके कई उपसर्ग भी दर्ज किए जा सकते हैं जैसे User:Example/sandbox1|User:Example/sandbox2
  3. देखें पर क्लिक करें।

संपादन फॉर्म के नीचे एक बॉक्स भी है जिससे किसी पृष्ठ के वर्तमान सामग्री के साथ साँचे को जुड़े हुए देखा जा सकता है।

उपलब्ध साँचें

बाहरी कड़ियाँ